नदी में नहाने गए युवकों के ऊपर तेंदुए ने किया हमला

DR. SUMIT SENDRAM

श्योपुर। जिले के विजयपुर के अरोंद गांव में सोमवार सुबह नदी में नहाने जा रहे दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। ग्रामीणों के चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। युवकों के हाथ और सिर में गहरे घाव हो गए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
जानकारी के मुताबिक रामलखन ठाकुर (25) और धन सिंह कुशवाह (23) नदी में नहाने जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पहले रामलखन पर हमला कर दिया। साथी को बचाने की कोशिश में धन सिंह कुशवाह भी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को अकेले जंगल या नदी किनारे न जाने को कहा है।
सामान्य वनमंडल के डीएफओ केएस रंधा का कहना है कि दोनों घायलों को इलाज करवाया जा रहा है। साथ ही उन्हें सहायता राशि भी दे दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जा रहा है।

 

Next Post

नकली नोट छापने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे मे, लाखों रुपए के नोट बाजार में खपाने की आशंका

देवास। लैपटाॅप, प्रिंटर, स्केनिंग पेटी की मदद से सोनकच्छ क्षेत्र के खेड़ाखजूरिया गांव में नकली नोट छापने और उनको जगह-जगह खपाने में लगे गिरोह का बीएनपी पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में कुल पांच आरोपी अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 15.41 […]