सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किए पुख्ता इंतजाम

इंदौर। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने अस्पताल सुरक्षा समिति और हिंसा रोकथाम समिति बनाई है। इन समितियों में 35 सदस्यों को शामिल किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और भोपाल से मिले निर्देश के बाद समितियों का गठन किया गया है। समितियों में कॉलेज के सभी संबद्ध अस्पतालों के अधीक्षक, उप अधीक्षक, एचओडी, स्थानीय पुलिस स्टेशन प्रभारी, सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाओं के प्रबंधक शामिल हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक (अस्पताल प्रशासन) पंकज जैन ने सभी डीन, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशकों, सीएमएचओ और सिविल सर्जनों को इन निर्देशों का पालन करने और पांच दिनों के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि हमने अपने मेडिकल स्टाफ और मरीजों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हिंसा रोकथाम समिति के साथ-साथ अस्पताल सुरक्षा समिति का गठन किया है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए रात में अस्पतालों के राउंड की शुरुआत भी की है।

 

Next Post

दीवार धंसने से दंपत्ती की दबकर मौत, मुख्यमंत्री ने की चार-चार लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा

जबलपुर। जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में पति-पत्‍नी की मौत हो गई। घटना में मृत दंपती के परिजनों को जिला प्रशासन ने राज्य शासन के निर्देशानुसार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विधायक अजय विश्नोई ने मझौली पहुंचकर […]