केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उज्जैन-बदनावर फोरलेन का किया लोकार्पण

धार। जिले के बदनावर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 69.1 किमी लंबे उज्जैन-बदनावर फोरलेन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उज्जैन से बदनावर तक 1352 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन बनाया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम धार में एक फैक्ट्री के सामने नवीन सर्कल पर किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम से प्रदेश के एकमात्र पीएम मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। बदनावर में लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

 

Next Post

मऊगंज लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा, फरियादी ही निकला आरोपी, खुद रची थी लूट की कहानी

मऊगंज। जिले में लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमे फरियादी ही आरोपी निकला। आरोपी ने खुद रची थी लूट की कहानी। मऊगंज निवासी रजनीश चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया था कि वो दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे, तभी नकाबपोश बाइकर्स गैंग ने उन्हें रोककर 9,500 रुपये […]