प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर की तारीफ कर बोले कि एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर मशहूर इंदौर शहर ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शहर में एक ही दिन में 11 लाख से अधिक पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया है।
बता दे कि इंदौर शहर में रेवती रेंज की पहाड़‍ियों में 14 जुलाई एक साथ 11 लाख से अधिक पौधे रोपकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सुबह 6 बजे से प्रारम्भ हुआ मां के नाम पर एक पौधा रोपने का कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चला।
शहरवासियों ने 12 घंटे में 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था। साढ़े नौ घंटे में ही यह पौधे रोप दिए गए थे।
इसके पहले देश में एक ही दिन में 9.26 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड असम के नाम पर था। इंदौर ने यह रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑ‍फ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।
इंदौर शहर देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ, मेट्रो सिटी, शिक्षा का हब पहले से ही है। एक साथ 11 लाख से अधिक की तादात में पौधारोपण के बाद अब यह ग्रीन सिटी बनने की राह पर है। शहर के रेवती रेंज पहाड़ी में गड्ढे खोदकर पौधारोपण के लिए पहले से तैयारी की गई थी। इसके बाद सुबह से यह शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा।

 

Next Post

राजधानी में झमाझम बारिश के बाद खोले गए कोलार डैम के दो गेट, भदभदा के भी जल्द खुल सकते हैं गेट, लगातार बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलाशयों का स्तर

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर जारी झमाझम बारिश की वजह से भोपाल के बड़ा तालाब एवं अन्य जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। वही, रविवार सुबह से भी अच्छी वर्षा हो रही है। इसके चलते भोपाल के नजदीक स्थित कोलार […]