12 सूत्रीय मांग को लेकर कांग्रेस संयुक्त किसान मोर्चा ने पाटन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

जबलपुर। जिले के पाटन में बुधवार को काग्रेस के संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
जिसके बाद जल्द किसानों की समस्या दूर करने का भरोसा दिया गया।
पाटन के तहसील चौक पर सुबह 12 बजे तक कांग्रेस के नेता और किसान एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंच कर 12 सूत्रीय मांगो को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने बताया की जिस तरह हरियाणा के किसानों ने 12 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार को घेर रही है, उन्ही समस्याओं को लेकर आज पाटन में संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को अपनी समस्या को लेकर अवगत कराया गया है।
पूर्व कांग्रेस के विधायक निलेश अवस्थी ने कहा की आज जिस तरह केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर उन्हे गर्त में ढकेल रही है, जिस कारण भारत में किसान आंदोलन कर रहे है।
वही, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री दुर्गेश पटेल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को वादा कर उन्हे ठग लिया है। भाजपा ने किसानों से वादा किया था कि 21 सौ रुपए धान और 27 सौ रुपए गेंहू किसानों से लिया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार भूल गई और किसानों को मरने के लिए छोड़ दिया।

 

Next Post

अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत

सीधी। जिले में 24 घंटे के अन्दर दो बस दुर्घटनाएं घटित हो गई हैं। जिसमें एक व्यक्ति के मौत होने कि सूचना हैं जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दे कि बीती रात जहां पनवार के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई […]