नशामुक्ति अभियान के तहत 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम का हुआ समापन, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश भर में 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” का समापन किया गया।
बुधवार को डिंडोरी जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान का समापन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान वाहनी सिंह ने पुलिस कर्मियों, वन कर्मियों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य एवं छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाई। साथ ही समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए संकल्प लिया गया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डिण्डौरी) सतीष द्विवेदी, पुलिस उपअधीक्षक (महिला सुरक्षा) पुरूषोत्तम मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके, प्रभारी रक्षित निरीक्षक कुंवर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जिसके बाद रक्षित केंद्र पुलिस लाइन से बस स्टैंड के वीरांगना रानी अवंती बाई तिराहे तक जागरूकता रैली निकाली गई।
वहीं, जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्र में भी नशामुक्ति जन-जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम बोन्दर बाजार में जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई एवं बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
करंजिया पुलिस के द्वारा शासकीय महाविद्यालय करंजिया में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 40-50 विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए।
विक्रमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम दर्री मोह में पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
बिछिया चौकी पुलिस द्वारा शासकीय बालक छात्रावास बिछिया में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव समझाकर उन्हें जागरूक किया गया।
गोपालपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
गौरतलब है कि इस नशामुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत “नशे से दूरी है जरुरी” अभियान ने जिलेभर में जन-जागरूकता की नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सशक्त पहल हुई।

 

Next Post

मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित सहित सात आरोपियों को किया बरी

भोपाल। महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सहित सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। बता दे कि इस प्रकरण में 7 मुख्य आरोपी थे। इनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी एवं […]