कुलपति को अब कहा जाएगा कुलगुरु, धार्मिक स्थलों एवं स्कूलों से डेढ़ किलोमीटर दूर होगी शराब दुकान

भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में अब कुलपति को कुलगुरु कहा जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्‍य प्रदेश में शराब दुकान अब धार्मिक स्थलों और स्कूलों से डेढ़ किलोमीटर दूर पर ही होगी। साथ ही प्रदेश में शराब 15 प्रतिशत महंगी कर दी गई है।
केबिनेट के निर्णय के अनुसार किसानों को हर साल की तरह इस बार भी मिलेगा शून्य फीसद ब्याज दर पर कर्ज। विश्वविद्यालय में कुल सचिव अब कहलाएंगे कुलपति। विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम के प्रस्ताव को इसके लिए मंजूरी दी गई।
साथ ही प्रदेश में बाल संरक्षण इकाई द्वारा शुरू की जाएगी। वहीं, हेल्पलाइन सेवा संविदा पर तैनात होगा सारा स्टाफ।
कैबिनेट ने लेखानुदान और अनुपूरक बजट के मसौदे को भी मंजूरी दी हैं। इन्‍हें विधानसभा में पेश किया जाएगा।
बैठक के निर्णयों की जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दी।
मध्यप्रदेश का 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार यानी कल से आरंभ होने जा रहा है।
इससे पहले आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।
बैठक में मुख्यत: सरकार द्वारा बजट सत्र में पेश किए जाने वाले लेखानुदान के प्रारूप पर चर्चा हुई। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान भी सरकार विधानसभा में रखेगी।
मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के गायन के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।
लेखानुदान प्रारूप में अप्रैल से जुलाई तक विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय प्रविधान किए जाएंगे। यह एक लाख करोड़ रुपये तक हो सकते हैं। वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट जुलाई-अगस्त में होने वाले मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अलावा केबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश माल तथा सेवा कर संशोधन, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए गए। वहीं, किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पावधि कृषि ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराने की योजना को निरंतर रखने पर भी निर्णय लिया गया।

 

Next Post

विधानसभा का सत्र कल से, 13 दिन के सत्र में होंगी 9 बैठकें

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से प्रारम्भ हो रहा है। सत्र 7 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। 13 दिन के सत्र में कुल 9 बैठकें होगी। इस सत्र में विधायकों ने 2300 से ज्यादा सवाल पूछें है। सत्र की शुरुआत 7 फरवरी को राज्यपाल […]