सीधी। जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भगवार निवासी, समस्त व्यापारी एवं ग्रामवासियों ने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर मे आमंत्रित कर उनके दीर्घायु की कामना के हनुमान चालीसा का पाठ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया।
जिसके बाद व्यापारियो के द्वारा विधायक कुंवर सिंह टेकाम को फलो से तौल गया।
कार्यक्रम के बाद धौहनी विधायक के जन्मदिन पर ग्रामवासियो व्यापारियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में फलों का वितरण किया है।
इस मौके पर कुसमी जनपद की जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, मंडल पोड़ी अध्यक्ष भाजपा अनीता सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश गुप्ता छोटे, भाजपा नेता वरुण पांण्डेय, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष गर्ग, गुरुनानक गुप्ता, समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, दसमतिया साहू, सुनील गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, आजाद मनमोहन उपाध्याय, राजेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, पुल्लू गुप्ता, अनीष मिश्रा, दिनेश जायसवाल, रज्जन गुप्ता सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता, व्यापारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।


