जिस बावड़ी से हजारों घरों में हो रही पानी की सप्लाई, उसी में मिला मरा हुआ कुत्ता

DR. SUMIT SENDRAM

आगर मालवा। जिले के नगर परिषद कानड़ के 15 वार्डों में से लगभग एक तिहाई वार्डों में जिस बावड़ी से पानी की सप्लाई की जा रही थी, उसी में मरा हुआ कुत्ता मिलने से वार्डों में हड़कंप मच गया।
मामला सामने आते ही रहवासियों में नाराजगी फैल गई और पेयजल की शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए।
बता दे कि राजवाड़ा के यह पचलाना रोड पर बावड़ी से नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से पानी सप्लाई किया जा रहा था।
लोगों को जानकारी लगी की बावड़ी में कुत्ते का शव पड़ा हुआ है। देखते ही देखते लोगो की भीड़ वह एकत्रित हो गई।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से जल स्रोत की साफ सफाई और निगरानी नहीं की रही थी, जिसके कारण यह स्थिति बनी।
मामला सामने आने के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बावड़ी से शव को बाहर निकलवाया और सफाई कर कार्य की शुरु कराया।
मामले की सूचना मिलते ही आगर एसडीएम मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी मौके पर पहुंचे और बावड़ी का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फ़टकार लगाई।
इस पूरे मामले में नगर परिषद कानड़ की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए है।
एसडीएम ने अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए स्पष्ट कहा कि जल स्रोतों की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करना परिषद की जिम्मेदारी है, जिसे गंभीरता से निभाया जाना चाहिए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम मिलिंद ढोके ने नगरीय निकाय कानड़ के मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिवसिंह चौहान, उपयंत्री पटेल, तथा जलप्रदाय शाखा प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया।
पानी सप्लाई बावड़ी से मरा कुत्ता मिलने के बाद आम लोगों में नगर परिषद के खिलाफ रोष हैं।
लोगों ने नारेबाजी कर सीएमओ को सस्पेंड करने नगर परिषद अध्यक्ष को हटाने की मांग कर दोनों पर एफआईआर की मांग की उक्त मामले को लेकर कलेक्टर प्रीति यादव से प्रतिनिधि मंडल मिलकर जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों पर कार्यवाही की बात करेंगे।

 

Next Post

मध्य प्रदेश विधानसभा में मोहन सरकार का तीसरा बजट हुआ पेश, सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को मोहन सरकार का तीसरा बजट पेश हो गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट में प्रदेश सरकार ने कई क्षेत्रों में सौगातों की झड़ी लगाई है। प्रेसवार्ता में […]