स्काउट गाइड के बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

जबलपुर। भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ जबलपुर के तत्वाधान में सहायक राज्य संगठन आयुक्त ललित कुमार मिश्रा, जिला आयुक्त अजय तिवारी, डिस्ट्रिक्ट हेड क्वार्टर कमिश्नर डॉ विजयकान्त तिवारी, जिला सचिव डीके भट्ट, जिला समन्वयक राहुल राजपूत और गाइड कैप्टेन शुभांगी शर्मा के मार्गदर्शन में यश नर्सरी हायर सेकंड्री स्कूल गोहलपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्काउट गाइड के बच्चों ने आस पास की दुकानों में जाकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चों ने हैंड वाश के स्टेप्स बताये एवं सेवलोन हैंड वाश के पैकेट प्रदान किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्राचार्य वर्षा झारिया एवं रवि कांत तिवारी का सहयोग रहा।

 

Next Post

नए धर्माध्यक्ष बिशप वलन अरासु कल करेंगे पदभार ग्रहण, विशेष संस्कार के तहत होगा अभिषेक समारोह, 25 बिशप होंगे शामिल

जबलपुर। सामान्यतः कैथोलिक कलीसिया में बिशप 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। वर्ष 1996 में बिशप जेराल्ड अलमेडा को जबलपुर धर्मप्रांत के बिशप बने थे। बिशप जेराल्ड अलमेडा ने 28 वर्षो तक कुशलतापूर्वक जबलपुर धर्मप्रांत संभाला। 13 जनवरी को नए बिशप फादर वलन अरसू का नाम घोषित किया […]