छतरपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा के प्राचार्य एसके सक्सेना की उसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र सदम यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से प्राचार्य की घटना स्थल पर ही दर्दनांक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जब प्राचार्य वाशरूम गए थे, तब छात्र पीछे से पहुंचा और कट्टे से सिर में गोली मार कर की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी छात्र सदम यादव प्राचार्य की स्कूटी लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुचे।
घटना के पीछे छात्र को परेशान करने का कारण भी सामने आया।
पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने बताया कि एफएसएल टीम एवं पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल के स्टाफ एवं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, आरोपी छात्र के पुराने रिकॉर्ड खांगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में और भी पॉइंट सामने आए हैं, सभी की पुष्टि की जा रही है।

