पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी, तलाश में जुटी पुलिस

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से जमानती वारंट जारी किया गया है। इस जमानती वारंट की राशि 500 रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस जीतू पटवारी को तलाश रही है, क्योंकि वे कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं।
बता दें कि एमएलए कोर्ट ने ये जमानती वारंट लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े एक मामले के चलते दिया है।
दरअसल, 04 मई 2024 को प्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पटवारी पर आरोप था कि, चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से साठगांठ करने का आरोप लगाया था।
अब इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने जीतू पटवारी को बीते 16 जनवरी 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन, जीतू पटवारी कोर्ट में पेश नहीं हुए। ऐसे में अब एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। फिलहाल पुलिस को जीतू पटवारी नहीं मिल रहे हैं।
इस मामले में जीतू पटवारी की अगली सुनवाई 20 फरवरी 2026 को होनी है। ये वारंट जमानती है, यानी जीतू पटवारी 500 रुपए जमानत राशि कोर्ट में जमा करके जमानत पर रिहा हो सकते हैं, लेकिन सुनवाई के दौरान उन्हें कोर्ट में पेश होना अनिवार्य है।

 

Next Post

अपोलो हॉस्पिटल के "ईट राइट, शाइन ब्राइट" के कार्यक्रम की मल्लिका नड्डा ने की सराहना

जबलपुर। संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान एवं विज्ञान स्वशासी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र “ईट राइट, शाइन ब्राइट” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मल्लिका बनर्जी नड्डा एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया रहे, […]