सीहोर। गुरुवार सुबह इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ।
बताया गया कि नेमा परिवार महू से भोपाल जा रहा था। गुरुवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिससे यह ट्रक नजर नहीं आई और कार सीधे ट्रक में जा घुसी।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही संध्या नेमा (56) और मृदंग नेमा (28) की मौत हो गई। वही, हादसे में सुनील नेमा (60), संजीव नेमा (45) और मीनल नेमा (40) गंभीर रूप से घायल हुए।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


