डिंडोरी। कलेक्टर महोदय हर्ष सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश सिंह मरावी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय डिंडोरी में विगत 9 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में नि:शुल्क बाल हृदय स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया था।
इस शिविर में जिले के सभी सातो विकासखंडों के कुल 72 बच्चों को मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया था।
राज्य स्तर से चिन्हांकित मेट्रो हॉस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर जबलपुर से जिला अस्पताल डिंडोरी आए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष केडिया के द्वारा 0 -18 वर्ष तक बच्चो के इको जाँच किये गये। इस दौरान 25 बच्चे हार्ट सर्जरी के लिए एवं 2 बच्चे हायर सेंटर के लिए एसआरसीसी मुबई के लिए चिन्हांकित किये गये।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सभी 25 बच्चों को जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर में सर्जरी के लिए यात्री बस के द्वारा डिंडोरी से जबलपुर रवाना किया गया।
इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय राज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता दीवान, नोडल अधिकारी (आरबीएसके) डॉ. राज कुमार डोंगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप कछवाहा, जिला लेखा प्रबंधक संतोष कुमार बर्मन, जिला अनुश्ररण एवं मूल्यांकन अधिकारी राजेश मरावी सहित डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. त्रिवेणी धुर्वे, प्रतिभा मरावी एवं राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

