कचरा बीन रहे लड़के को नाले में दिखी बोरी, पुलिस को बुलाकर बोरी खुलवाया तो निकली उसमें से लाश

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। राजधानी स्थित अशोका गार्डन के पुष्पा नगर में नाले से एक बंद बोरे से एक लाश बरामद की गई। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नाले के पास भीड़ देखी और जब पास जाकर झांका, तो बदबू आने पर उन्हें शक हुआ। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकाला।
पुलिस ने देखा कि शव के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद फेंका गया है।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि शव 40-42 साल के एक पुरुष का है और पहली नजर में यह दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि लाश बोरे में बंद थी। यह नाले के पानी में बहकर आई है या यहीं फेंकी गई, इसकी जांच की जा रही है।

 

Next Post

अन्नकूट आयोजनों के चलते हरी सब्जियों के बढ़े दाम, मंडी में नई सब्जियों की आवक कमजोर

ग्वालियर। गोवर्धन पूजन के साथ ही अन्नकूट के आयोजनों का सिलसिला प्रारम्भ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजन बुधवार को गोधुलि बेला में किया जा रहा हैं। फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर व विष्णु मंदिर में मंगलवार की शाम को अन्नकूट को भोग लगा और अन्नकूट प्रसाद का वितरण […]