नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल में भव्य स्वागत, भोपाल रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक शिवराज का रोड-शो

भोपाल। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान का रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल आगमन हुआ।
रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिवराज का जोरदार स्वागत किया। यहां से श‍िवराज खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय जाने के लिए निकले।
इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए। लोगों द्वारा अपने दुलारे नेता का स्वागत किया गया। साथ ही रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर आतिशबाजी की गई।
इस दौरान पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से भी मुलाकात की।

 

Next Post

पति की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में शव फेंक कर लगा दिया ढक्‍कन, बदबू फैली तो खुद थाने पहुंच गई आरोपी महिला

छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार कर शव सेप्टिक टैंक में छि‍पा दिया। इसके बाद सेप्टिक टैंक को ढक्कन से पैक कर दिया। महिला ने हत्‍या की वारदात को जब अंजाम दिया जब उसका पति घर पर था। महिला ने गमछे से पति […]