पीएम नरेन्द्र मोदी ने मेट्रो रेल का किया शुभारंभ, मातृशक्ति को समर्पित रहा पहला मेट्रो रेल सफर

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। 14 साल पहले इंदौरवासियों ने प्रदेश की पहली मेट्रो इंदौर में शुरू होने का जो सपना देखा था, वो आज पूरा हो गया है।
देवी अहिल्या की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी भोपाल से इंदौर मेट्रो के कमर्शियल रन का वर्चुअल तरीके से बटन दबाकर उद्घाटन किया।
मेट्रो ट्रेन देवी अहिल्याबाई होल्कर टर्मिनल से 12.09 बजे पर निकली। 11 मिनट का सफर कर 12.20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पहुंची। ये आखिरी स्टेशन है। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद मेट्रो यहां से 12.22 बजे रवाना हुई और 12.34 बजे टर्मिनल पर लौटी।
बता दे कि इंदौर मेट्रो के टर्मिनल का नाम देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों के नाम भी वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें -मेट्रो महारानी लक्ष्मीबाई स्टेशन, रानी अवंती बाई लोधी स्टेशन, रानी दुर्गावती स्टेशन और वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन शामिल हैं।
6 किलोमीटर का यह यलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जो शहर में प्रदूषण को कम करेगा।
इंदौर मेट्रो प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले सप्ताह मेट्रो का सफर बिलकुल मुफ्त रहेगा। जिसके बाद दो स्टेशनों के बीच का किराया 20 रुपए रखा गया है। जबकि दो से ज्यादा स्टेशन होने पर 30 रुपए किराया देना होगा।

 

Next Post

थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ड 2025, भारत की नंदिता गुप्ता टॉप 20 पर

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 चैंपियनशिप में थाइलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहना है। बता दे कि इस वर्ष मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। वही, भारत की नंदिनी गुप्ता 108 देशों की कंटेस्टेंट्स […]