झूठे अपहरण की गूंज, बेटे ने किया फर्जी दावा, मां ने किया पर्दाफाश

DR. SUMIT SENDRAM

मऊगंज। जिले के खटखरी चौकी क्षेत्र से बीते दिनों गूंजा एक कथित अपहरण मामला अब पूरी तरह फर्जी निकला है। ग्राम देवरा निवासी विमला विश्वकर्मा, जिनके अपहरण होने की रिपोर्ट पर पूरे इलाके में हड़कंप मचा था। अब खुद सामने आकर सच्चाई बयान की है।
दरअसल, विमला विश्वकर्मा के बेटे शिवपूजन विश्वकर्मा ने खटखरी चौकी में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी मां का अपहरण कर लिया गया है। इस सनसनीखेज दावे के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई, और खबर ने मीडिया व आमजन में भी हलचल मचा दी थी।
लेकिन अब इस कहानी में बड़ा मोड़ आया है। स्वयं विमला विश्वकर्मा ने स्पष्ट बयान देते हुए कहा है कि मैं किसी के द्वारा अगवा नहीं की गई थी। मैं अपनी नातिन के घर गई थी, बेटे को बताया नहीं था।
महिला के इस बयान से मामले की असलियत उजागर हो गई है, और पुलिस अब शिवपूजन विश्वकर्मा के खिलाफ फर्जी आवेदन देने की जांच में जुट गई है।

 

Next Post

सोन नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे दोनों बच्चे, गांव में पसरा मातम

सीधी (सिहावल)। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघोर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ढेकऊ घाट पर सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गांव के […]