थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ड 2025, भारत की नंदिता गुप्ता टॉप 20 पर

DR. SUMIT SENDRAM

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 चैंपियनशिप में थाइलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहना है।
बता दे कि इस वर्ष मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ।
वही, भारत की नंदिनी गुप्ता 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबला कर टॉप-20 तक पहुंची थीं, लेकिन वो टॉप-8 से बाहर हो गईं।
फिनाले का आगाज टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक से हुआ जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं।
गौरतलब है कि 72 साल के इतिहास में मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। रीता फारिया मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।
बता दे कि 21 वर्षीय ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी हासिल किया है।

 

Next Post

सीआरपीएफ जवान की मौत पर बीमा कंपनी को देने होंगे 30 लाख रुपये, बीमा कंपनी ने तकनीकी आधार पर खारिज किया था क्लेम, उपभोक्ता आयोग ने दिया जवान की पत्नी के पक्ष में फैसला

ग्वालियर। ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर सीआरपीएफ जवान की पत्नी को बीमा क्लेम पाने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग का दरवाजा खटखटाना पड़ा। भिंड रोड निवासी नीलम भदौरिया ने अपने पति जितेंद्र सिंह भदौरिया के ड्यूटी पर शहीद हो जाने के बाद बीमा कंपनी से क्लेम […]