मांगों की सूची देख मुस्करा दिए सीएम मोहन यादव, मिनटो में कर दी सात बड़ी घोषणाएं

DR. SUMIT SENDRAM

सागर। जिले के गढ़ाकोटा में रहस मेला के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक गोपाल भार्गव की मांग पर महज 4 मिनटो में 7 बड़ी घोषणाएं कर दी। इनमें रहली व गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के लिए 5-5 करोड़, शाहपुर उपमंडी के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। रहली रमखरिया, सिमरिया नायक बहेरिया तक 22 किमी मार्ग को टू लेन करने के 46 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही साथ सीएम ने शाहपुर-मोकलपुर मार्ग पर फ्लाईओवर और रहली व गढ़ाकोटा में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की घोषणा की।
बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गढ़ाकोटा में यह तीसरा कार्यक्रम था।
तीन दिवसीय रहस मेला के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने दस से ज्यादा मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।
इस पर मांगों की लंबी चौड़ी लिस्ट देख सीएम एक पल विचार किया इसके बाद सात मांगों को मानते हुए घोषणा की।
इस दौरान गोपाल भार्गव ने कहा क्षेत्र में बेरोजगारी की मार है। इस पर सीएम बोले कि क्षेत्रीय सांसद-विधायकों की कमेटी बना लीजिए, इसमें जो प्रस्ताव बनेंगे उसके लिए जो कर सकते हैं, वह करेंगे।
आयोजन स्थल से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 32 लाख 78 हजार 735 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक से 196.72 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की। इसमें से सागर जिले के 2 लाख 688 लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ा है। अब सरकारी स्कूलों के आठवीं तक के बच्चों के लिए मां यशोदा के नाम से योजना ला रही है। मां यशोदा के हाथों श्रीकृष्ण ने दूध पीकर और माखन खाकर कंस का वधन किया था। अब इसी योजना में इन बच्चों को सरकारी स्तर पर पीने के लिए दूध का पैकेट दिया जाएगा।

 

Next Post

अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल्द लागू होगा कानून, विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ऐलान

भोपाल। शुक्रवार को विधानसभा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अवैध कॉलोनियों को लेकर बड़ी घोषणा की। सीधी विधायक रीति पाठक के प्रश्न काल में पूछे सवाल के जवाब में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब अवैध कॉलोनियों पर कड़ा कानून लागू […]