बुलैरो वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दंपत्ति हुए गंभीर रूप से घायल

सीधी। थाना अमिलिया अन्तर्गत चमरौहा में हाइवे पर बुधवार सुबह बुलैरो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति शिवताज अली पिता सखावतदीन व नजराना अंसारी पति शिवताज अली ग्राम खोरवा टोला को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनो पति – पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बुलैरो वाहन काफी तेज रफ्तार में थी।
घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने डायल 100 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अमिलिया थाना प्रभारी आरके वैश्य की टीम मौके पर पहुंची।
दोनो घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया, स्थिति गंभीर होने पर दोनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अमिलिया पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर मामले की विवेचना कर रही है।

 

Next Post

सारांश जैन देश के श्रेष्ठ हरफनमौला बने, बीसीसीआई अवार्ड्स में हुए सम्मानित

इंदौर। जिले के सारांश जैन को बीसीसीआई ने हैदराबाद में आयोजित सालाना पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया गया। सारांश को रणजी ट्राफी में वर्ष 2022-23 के लिए श्रेष्ठ हरफनमौला प्रदर्शन के चलते लाला अमरनाथ अवार्ड दिया गया। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को सत्र 2021-22 के लिए ‘बेस्ट परफार्मिंग एसोसिएशन’ […]