डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा क्षेत्र मे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डिण्डौरी केके त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गाडासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में शराब के अवैध विक्रय – परिवहन पर अंकुश लगाने व आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मुखबिर की सूचना पर त्वरित तत्परता से दबिश देते हुए छापेमारी कार्यवाही करते हुये 12 फरवरी 2024 को शराब के अवैध विक्रय करते पाये गए आरोपी छोटू उर्फ जोगींदर सिंह सलूजा पिता गुरमीत सिंह सलूजा(33) निवासी ग्राम गोरखपुर थाना गाडासरई जिला डिण्डौरी के कब्जे से 35.640 लीटर देशी और विदेशी अवैध शराब जब्त की गई।
जब्त किये गए शराब की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार 490 रूपये बताई गई।
गाडासरई पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ जोगींदर सिंह सलूजा के खिलाफ कार्यवाही करते हुये धारा 34(1) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया।
गाडासरई थाना प्रभारी (निरीक्षक) दुर्गाप्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, अनिल उसराठे, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक हरनाम सिंह परते, पंकज सिंह, रविन्द्र यादव, शिध्दू मरावी, आरक्षक आशीष लांजेवार, देवेन्द्र पटले, मुकेश उइके, राजा एवं अंशु गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।


