वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई किशोरी की निर्मम हत्‍या, खमरिया थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर। खमरिया पुलिस थानांतर्गत के बिरनेर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में आई 17 वर्षीय किशोरी की हत्‍या कर दी गई। सिर पर किसी भारी वस्‍तु के पटकने के निशान मिले हैं। चेहरा विकृत हो गया है, जिससे पहचान होने में थोड़ा दिक्‍कत हुई। रात में जब किशोरी नहीं मिली तो गांव के आसपास सभी खोजना शुरू किया। सुबह जब ग्रामीण नहर की ओर गए तो देखा किसी का शव पड़ा है। तुरत ग्रामीण उसके पास देखा तो शादी वाले घर में सूचना दी। नहर के पास शव देखकर परिजन फफक कर रो पड़े। शव वहीं किशोरी का ही था, जिसे सभी लोग रातभर खोजते रहे। लोगों ने दुष्‍कर्म की भी आशंका जताई है।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उसे बहला फुसला कर ले गया था, किशोरी के सि‍र में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि पत्थर या किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। प्रथम दृष्टि हत्या का मामला लग रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही, किशोरी से दुष्कर्म को लेकर चर्चा है लेकिन पुष्टि नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है।

 

Next Post

अनुसंधान एवं विकास संस्थान के संयुक्त संचालक ने शिक्षाधिकारियों एवं संकुल प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक

सिंगरौली। जिन छात्रों के आधार कार्ड में त्रुटियां हुई हैं। उसके सुधार के लिए संकुल विभाग शिविर आयोजित किये जाएंगे। साथ ही जिन छात्रों के जाति प्रमाण पत्र नही बने हैं। उनके फॉम भराकर एसडीएम कार्यालय में जमा करें। उक्त निर्देश जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान मध्यप्रदेश भोपाल के संयुक्त […]