रीवा-सिंगरौली ट्रेन चलने को लेकर बड़ा अपडेट

सीधी। ललितपुर – सिंगरौली रेल मार्ग अंतर्गत दो टनल अगले चार माह में तैयार हो जाएगी। जबकि एक टनल पूर्ण होने की स्थिति में है। एक टनल पहले ही तैयार हो चुकी है।
बताया गया है कि रीवा से बरगवा के बीच छोटी बड़ी मिला कर कुल 21 टनल बनाई जानी है।
रीवा से गोविन्दगढ़ के बीच ग्रामीणों ने रेल लाइन का काम बंद करा रखा है।
लेकिन गोविन्दगढ़ के बाद सीधी जिले में टनल का काम चल रहा है। गोविन्दगढ़ में 3300 मीटर टनल निर्माण पहले ही करा लिया गया। जबकि, चुरहट और सीधी के निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा चुरहट और सीधी के बीच दो और टनल हैं। जिनका निर्माण पूरा होने की संभावना चार माह में मानी जा रही है।
दरअसल रीवा से सीधी के बीच पहाड़ में टनल बनाकर ट्रेन चलाई जानी है। जिसकी वजह से इस रेल प्रोजेक्ट में टनल की संख्या ज्यादा हो गई है। सीधी के बाद 17 टनल का निर्माण होना है। जिसके लिये अभी टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। रेलवे का लक्ष्य मार्च 2025 तक ट्रेन चलाने का है लेकिन जिस तरह से रीवा से गोविंदगढ़ रेल लाइन का काम ग्रामीणों ने रोक रखा है उससे माना जा रहा है कि रीवा से सीधी के बीच ट्रेन चलाना संभव नहीं हो पाएगा।
बताया गया है कि इस रेल प्रोजेक्ट में अभी तक सिर्फ रीवा से गोविन्दगढ़ 20 किलोमीटर की लाइन ही बिछी है। गोविन्दगढ़ के बाद लितपुर-सिंगरौली रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो टनल चार माह में तैयार हो जायेगी। जबकि एक टनल लगभग पूर्ण होने की स्थिति में लाइन बिछाने का काम अभी शुरू नहीं हो सका है।

 

Next Post

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मे 99.340 परसेंटाइल स्कोर के साथ सूजल तिवारी हुए उत्तीर्ण

सीधी। शहर में ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले अरविंद तिवारी के पुत्र सूजल ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई 99.340 परसेंटाइल स्कोर के साथ उत्तीर्ण करते हुए पिता का सीना चौड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की इस प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) […]