इंदौर। महानगर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया।
घटना शुक्रवार दोपहर अन्नपूर्णा इलाके के सिल्वर पैलेस कॉलोनी की है। यहां ताराचंद खत्री अपनी पत्नी सीमा खत्री और बेटे-बहू के साथ रहते थे।
घटना के बाद पड़ोसी दंपती को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस बहू, बेटे और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक ताराचंद के बेटे हरीश की जूते की दुकान है। सुबह वह दुकान पर चला गया था। बहू कचरा फेंकने गई थी। जब वह लौटी तो उसने बीच-बचाव किया। ताराचंद खत्री ने पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। इसके बाद छत की ओर भागे और छलांग लगा दी। इसके बाद बहू ने पति को बुलाया।
एसीपी शिवेन्द्र जोशी के मुताबिक, घटना करीब पौने 12 बजे की है। यहां बुजुर्ग ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर छत से कूदकर जा दी। प्रारंभिक कारण दंपती की पारिवारिक कलह सामने आई है।

