भोपाल। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियो द्वारा एनएचएम कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियो का कहना है कि हम अपने आप को शोषित महसूस कर रहे हैं, कई सरकार बदली। लेकिन अभी हमें तक नियमित नहीं किया गया है।
उनका कहना है कि हमारा वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय ठक्कर में बताया कि संविदा कर्मचारियों के लिए 2023 में संविधान नीति बनाई गई थी, इसका फायदा अभी तक नहीं मिला है। यहां आकर अनुकंपा नियुक्ति की मांग भी रखी गई है।
एनएचएम कार्यालय के पास दिव्यांगत संविदा कर्मचारियों की श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई।
सोमवार को प्रदेश के करीब 70 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एनएचएम कार्यालय के बाहर में धरना प्रदर्शन किया है, इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दे डाली की अगर उनकी मांगे पूरी नहीं है बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

