दिवंगत आत्माओं की सदगति व विश्व शांति हेतु 24 मण्डलीय भक्तांबर विधान का मंगलवार को किया जायेगा आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। दिवंगत आत्माओं की सदगति और विश्व शांति की मंगल कामना हेतु मंगलवार प्रातः बड़ा फुहारा मैदान में 24 मण्डलीय भक्तांबर विधान का आयोजन किया जायेगा।
बता दे कि यह आयोजन आध्यात्म विद्या शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुदेव श्री 108 समयसागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हो रहा है। सुबह 6:30 बजे विधान की शुरुआत विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी मनोज जैन ‘लल्लन भैया जी’ के निर्देशन में मंत्रोच्चार और भक्तिपूर्वक विधि-विधान के साथ होगी, विधान में नगर की विभिन्न जैन संस्थाओं और श्रद्धालु बंधुओं के मण्डलों ने सहभागिता की है।
संपूर्ण विधान के दौरान शांति, संयम और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने राष्ट्र के नाम एक विशेष संदेश एवं विश्व शांति की कामना करेंगे।
पर्व में भी आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में आत्मशुद्धि, अहिंसा और विश्व मैत्री की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया है, साथ ही आचार्य श्री ने समाज से आह्वान किया कि संयम और धर्म से ही सच्ची सुख-शांति संभव है।
इस आयोजन के सफल संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा, दिगम्बर जैन संरक्षिणी सभा, जैन नवयुवक सभा, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लार्डगंज, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, श्री गणेश प्रसाद वर्णी पाठशाला एवं बालिका मण्डल ने सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विधान हेतु प्रत्येक मण्डल का निशुल्क पंजीकरण किया गया था, जिसमें नगर के प्रमुख जैन मंदिर समितियों एवं संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता होगी।

 

Next Post

बिजली बिल में बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिजली कंपनी ने जारी किए नए रेट, उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने किया इस पर रोक की मांग

जबलपुर। आगामी मई माह में बिजली उपभोक्ताओं को बिल से झटका लग सकता है। बिल में करीब 50 से 100 रुपये की बढ़ोतरी होगी। विद्युत नियामक आयोग के नए टैरिफ आदेश पर करीब 4 प्रतिशत बिजली के रेट बढ़ने के निर्देश वितरण कंपनी ने एक अप्रैल को ही जारी कर […]