सेप्टिक टैंक के अधूरे गड्ढे में डूबे 5 साल के जुड़वा बच्‍चे, दोनों की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

सिवनी। जिले के केवलारी थाना अंतर्गत खापा गांव में शनिवार शाम खेलते-खेलते जुड़वा बच्चों की सेप्टिक टेंक के अधूरे गड्ढे में भरे वर्षा के पानी में डूबने से दुखद मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी भेज दिए हैं।
केवलारी थाना प्रभारी एसएस रामटेक्कर ने बताया कि गांव के रामजी झारिया ने अपने घर के पीछे सेप्टिक टेंक का गड्ढा खोदा था, जिसमें शुक्रवार को हुई वर्षा के दौरान चार फिट तक पानी भर गया था।
शनिवार को खेलते-खेलते जुड़वा मासूम प्रबल (5) व प्रभात (5) घर के पीछे इस गड्ढे में गिर गए, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।
काफी देर तक घर में बच्चों के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने खोजा तो दोनों के शव सेप्टिक टेंक के गड्ढे में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

 

Next Post

शहर से गांव तक बने बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबीं गाड़ियां, कई मार्ग अवरुद्ध

शिवपुरी। जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में शुक्रवार को आधी रात के बाद लगातार हो रही बारिश सुबह नौ बजे तक लगातार जारी रही। जिले भर में आठ घंटे में औसत 42.44 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने शहर सहित कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित कर दिए, […]