मंदिर में हुई डकैती, पुजारी, महंत को बनाया बंधक, दानपेटी, सोने का मंगलसूत्र, धन राशि लूट ले गए बदमाश

इंदौर। शहर के पास बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक मंदिर में बीती रात डकैती की वारदात को बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया।
घटना बाणगंगा थाने की सीमा के ग्राम अलवासा की है।
जानकारी के मुताबिक रात डेढ़ बजे बदमाशों ने मंदिर के महंत, पुजारी व सेवादार को बंधकर बना लिया। इसके बाद वे दानपेटी से मंदिर निर्माण की धन राशि, देवी माता की प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र , सोने का पैंडल लूट ले गए।
बताया जाता है कि ये बदमाश करीब 8 से 10 की संख्‍या में थे।
पुजारी रामकिशन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने सेवक महेश दास के साथ वैष्‍णोधाम मंदिर के बरामदे में सो रहे थे। आवाज सुनकर कमल दास बाहर आए तो बदमाशों ने उनसे भी मारपीट की। फिर महंत, सेवक को बांध दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद मंदिर में रखी नगदी, आभूषण व दानपेटी उठाकर भाग गए। कुछ देर बाद सभी ने एक दूसरे की मदद से हाथ पैर खोले और ग्रामीणों को बुलाकर घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद सभी ने बाणगंगा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाणगंगा पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

 

Next Post

कॉलेजो में शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए प्राध्यापकों का अटैचमेंट किया जायेगा समाप्त, उच्च शिक्षा विभाग ने मूल कार्य में लौटने के जारी किए आदेश

भोपाल। कॉलेजों का एक जुलाई से सत्र प्रारम्भ हुआ है। सरकारी कॉलेजों में 32 फीसदी से अधिक प्राध्यापकों के पद खाली है। कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यालय में पदस्थ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक व सह प्राध्यापकों के अटैचमेंट को समाप्त […]