आयुध निर्माणी खमरिया में बम बनाते समय हुआ भयानक ब्लास्ट, 11 घायल, 2 की मौत, पूरी बिल्डिंग ध्वस्त

जबलपुर। मंगलवार को आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में बम फिलिंग के दौरान सुबह एक तेज धमाका हुआ।
इस दौरान पास खड़े एलेक्जैंडर टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी रणवीर सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है। इस बम धमाके में 6 से ज्यादा कर्मचारी घायल बताए जाते हैं जिन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
बम ब्लास्ट की सूचना के ठीक बाद क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी और निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक एमएन हालदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वे घायलों को देखने अस्पताल गए।
खमरिया अस्पताल के डॉक्टरो ने बताया कि घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जिनमे फैक्ट्री कर्मी श्यामलाल की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है, उनका भी उपचार किया जा रहा है।
वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है। फैक्ट्री प्रशासन के द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है।
बता दे कि आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिन्हें जबलपुर के महाकौशल हॉस्पिटल ले जाया गया, उपचार के दौरान दोनों कर्मियों की मौत हो गई।
फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। हादसे में पूरी बिल्डिंग परखच्चे उड़ गए।

 

Next Post

महाकाल मंदिर में 29 अक्टूबर को धनतेरस, 31 को भोर 4 बजे भस्म आरती में मनाई जाएगी दिवाली, महाकाल मंदिर में पांच दिवसीय दीप पर्व की तैयारियां प्रारम्भ

उज्जैन। शहर के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा अनुसार 31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। उत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनत्रयोदशी के दिन से होगी। समापन 2 नवंबर को चिंतामन स्थित गोशाला में […]