बैंक कर्मचारियों ने गोली मारकर की आत्महत्या, मकान पर ढाई करोड़ का था कर्ज, मकान खाली करने पहुंची थी टीम

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर के विजय नगर में बैंककर्मी हेमंत पिता एसडी ब्रह्मवंशी ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताया गया कि कर्मचारी के घर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारी मकान खाली कराने पहुंचे थे।
घटना सोमवार शाम को सिनर्जी अस्पताल के पास की है।
कार्रवाई के दौरान बैंक के कर्मचारी ऊपर के कमरे में लिखा-पढ़ी कर रहे थे। इस दौरान यह कदम उठा लिया।
बताया जाता है कि उनके मकान पर ढाई करोड का कर्ज था। जिसमें डेढ़ साल से बैंक में बकाया चल रहा था।
मृतक के परिवार में दो लड़के एक लड़की और मां है।

 

Next Post

दिनदहाड़े दंपति से सोने चांदी के जेवरों की लूट, गुस्साए परिजनों ने बरहा रोड में किया जाम

भिंड। जिले के असवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा गांव के पुल के पास सोमवार को तीन बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि पीड़ित मुकेश सिंह यादव उर्फ छुन्ना निवासी चंदावली थाना लहार पत्नी सुनीता के […]