धार। जिले के पीथमपुर सेक्टर 3 तीन में पीवीसी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सुलावड के पास सिग्नेट पीवीसी कंपनी है, जो प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामान बनाने का काम करती है।
मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के आसपास कोई संसाधन नहीं होने से यह बढ़ती चली गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका और दूसरे उद्योगों की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए जुट गए।
मौके पर पानी के कई टैंकर भी पहुंचाए गए।
जानकारी के मुताबिक कंपनी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक रखा हुआ था। वही, इंदौर, धामनोद सहित आसपास के क्षेत्र से भी फायर ब्रिगेड मौके पर आग पर काबू करने पहुंची।


