सीधी। लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए जिस प्रकार से आचार संहिता लगी हुई है, उसी के दौरान अवैध तरीके से नशीले पदार्थों के व्यापार में कोई कोर कसर अवैध कारोबारी नहीं छोड़ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व चुरहट एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं अमिलिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिहावल चौकी प्रभारी को मुखबिर के जरिए से सूचना मिली कि काले कलर की पल्सर गाड़ी से तीन लोग सवार होकर गांजा बिक्री हेतु लेकर जा रहे हैं, जिसे त्वरित गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी ने अपने दल बल के साथ पुरानी चौकी के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। वहीं तीसरा आरोपी मौके की नजाकत को देखते हुए रफू चक्कर होने में सफल रहा।
जानकारी के मुताबिक दीप गंगा साकेत पिता रमाशंकर साकेत(22) निवासी महुआर हरिजन बस्ती एवं अमलेश साकेत पिता सरिमन साकेत(19) निवासी बघोर, इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 5 किलो अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया।
वही, तीसरा आरोपी जो मौके की नजाकत को देखकर मौके स्थल से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी का नाम रामानंद पटेल पिता अभय राज पटेल निवासी महुआर इन तीनों आरोपियों के खिलाफ सिहावल चौकी पुलिस के द्वारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दोनों आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही में चौकी प्रभारी सिहावल शेषमणि मिश्रा, सहा. उपनिरीक्षक भरत मालवीय, आरक्षक चेतन मिश्रा, शिवम पाण्डेय एवं राहुल सिंह चंदेल की सराहनी भूमिका रही।


