जबलपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी महेश केमतानी एवं उनके समूह द्वारा जनकल्याणार्थ निरंतर अभिनव एवं अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें उनके समूह के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा उनके पुत्र आशीष केमतानी एवं स्पर्श केमतानी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
बता दे कि प्रतिवर्षानुसार मानसून के पूर्व केमतानी फाउन्डेशन की 4 ईको गाडियों से 4 टीमों के द्वारा सड़क पर उपस्थित गौवंश की किसी सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु पशुओं के गले में रेडियम के पट्टे एवं सींगों में रेडियम टेप लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि रात्रि में सड़क पर पशुओं के दिखाई न देने पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो तथा वाहन चालक एवं पशुओ दोनों की सुरक्षा हो सके।
इस कार्य का शुभारंभ दिनांक 4 जून को अति. पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुनील नेमा, उप पुलिस अधीक्षक संतोष शुक्ला, सीएसपी कोतवाली संतोष कुमार शिव, डीएसपी (ट्रेफिक) बैजनाथ प्रजापति, मदन महल थाना प्रभारी संगीता सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व पुलिस उप अधीक्षक पं. नरेश शर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में केमतानी फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता किया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस पहल को और भी अधिक गरिमा प्रदान की।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए महेश केमतानी एवं उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सीएसपी कोतवाली संतोष कुमार शिव एवं उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) बैजनाथ प्रजापति ने इस पहल की प्रशंसा की एवं सभी का उत्साहवर्धन किया, साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी जनों से ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरूख रहने एवं इसका प्रचार करने की अपील की।
अति. पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने इको वाहन की चार टीमों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।
इस दौरान महेश केमतानी ने उपस्थित सभी जनों को अपने मारूति ड्रायविंग से परिचय कराया साथ ही बताया कि केमतानी फाउंडेशन निराश्रित एवं आर्थिक रूप से अक्षम बच्चियों को फी ड्रायविंग क्लास की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने अपील किया कि यदि कोई ड्रायविंग सीखना चाहते हैं तो 97555-89453 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


