दो थानो की संयुक्त पुलिस टीम ने कार से 80 किलो गांजा किया बरामद, आरोपी मौके से हुए फरार

सिवनी। जिले के धनोरा थाना अंतर्गत सुनवारा मुख्यालय में डूंडा सिवनी पुलिस और धनोरा पुलिस ने आज सुबह दिन बुधवार को एक कार से 80 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एक फोर्ड फिगो वाहन में कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजे का परिवहन कर रहे थे। जब वह सुनवारा पहुंचे तो इस दौरान वाहन का पीछा करते आ रही डूंडा सिवनी पुलिस ने इस बात की जानकारी धनोरा पुलिस को दी। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देते हुए मौके पर पहुंचकर कार से लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद गांजे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और गांजे का अवैध कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था।
धनोरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ ने बताया कि डूंडा सिवनी पुलिस ने सूचना दी थी कि एक फीगो फोर्ड कार में डूंडा सिवनी तरफ से कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। और डूंडा सिवनी पुलिसकर्मी उस कार का पीछा करते हुए आ रहे है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर डूंडा सिवनी व धनोरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गांजा बरामद किया। फरार आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच की जा रही है।

 

Next Post

इमारत तोड़ने से पंद्रह दिन पूर्व नोटिस देना अनिवार्य, तोड़फोड़ की हो वीडियोग्राफी, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को बुलडोजर न्याय पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यपालिका कभी भी न्यायपालिका का स्थान नहीं ले सकती। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी इमारत को तोड़ने से पहले मालिक को 15 दिन का नोटिस दिया जाना अनिवार्य […]