इंदौर में 6.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, मंगलवार रही इस सीजन की सबसे सर्द रात

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। विगत दो दिनों से सर्द हवाओं ने दिन के अलावा रात में कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया है। बुधवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी उत्तरी हवाओं ने शहरवासियों को सर्दी का अहसास करवाया।
मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।
वही, शहर में सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम विजिबिलिटी 1100 मीटर दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हिमालय क्षेत्र से आ रही बर्फीली उत्तरी हवाओं ने पारा गिराा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को इंदौर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 10 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से तापमान में शहर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ठंड से राहत रहेगी।

 

Next Post

भाजपा दिग्गजों नेताओं के जिलों में जिलाध्यक्ष का चुनाव गुटबाजी में उलझा, भाजपा प्रदेश व संगठन महामंत्री को दिल्ली बुलाकर फिर किया गया समन्वय का प्रयास

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रहलाद पटेल सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं के जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव गुटबाजी के चलते उलझकर रह गया है। इनमें एक राय नहीं बनने से जिलाध्यक्षों की सूची मंगलवार को भी जारी […]