पति से अफेयर के शक में महिला ने किया चाकू से हमला, एक महिला की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफ़ेसर कॉलोनी में पति से अफेयर के शक में पत्नी ने एक महिला की हत्या कर दी।
प्रोफेसर कॉलोनी में महिला ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया। गर्दन पर हुए वार के चलते एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिखा नाम की महिला को शक था कि उसके पति के पड़ोस में ही रहने वाली महिला से अफेयर चल रहा है। इसी संदेह के चलते वो पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए उस महिला की सहेली के घर पहुंची थी। यहीं उसने चाकू से हमला किया।
बुधवार दोपहर को शिखा को पता चला कि पति की प्रेमिका अपनी सहेली के घर आई हुई है। वह यहीं पर वो उसके पति से मिलने वाली है। थोड़ी देर में शिखा उसके घर पहुंची, जहां पर वो महिला बैठी थी, जिस पर उसे शक था। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान शिखा ने पास ही रखा चाकू उठाया और उसके पेट में दे मारा।
चाकू लगते ही पेट से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आई सहेली पर भी शिखा ने चाकू से हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद शिखा मौके से फरार हो गई है।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। एक को हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वही दूसरी घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
आरोपी महिला वारदात के बाद मौके से फरार हो गई। सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी।
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी महिला शिखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि शक के संदेह पर हत्या की गई है।

 

Next Post

डॉ. आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर मध्य प्रदेश विधानसभा में भी हंगामा, उमंग सिंघार ने अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान बताते हुए की माफी की मांग

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर सदन में की गई टिप्पणी पर बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा हो गया। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह मामला उठाते हुए इसे संविधान को मानने वाले और पूरे अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान […]