नाले मे बोरी के अंदर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, मृतक के हाथ-पैर थे कटे व सिर था गायब

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी स्थित नंदन विहार के समीप एक नाले में मंगलवार शाम एक बंद बोरी में युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रभारी सीएसपी भगत सिंह गठोरिया के मुताबिक मंगलवार शाम स्थानीय लोगों को नाले से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब नाले के किनारे पड़ी बंद बोरी की जांच की तो उसमें एक युवक का शव मिला, जिसके हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर पूरी तरह गायब था।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन, शव के एक हाथ पर ‘मंजू’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे आधार बनाकर पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर की गई है और पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया।
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Next Post

असिस्टेंट प्रोफेसर के परीक्षा की तारीख़ बढ़वाने अभ्यर्थी पहुचे एमपीपीएससी कार्यालय, 5 मांगो को लेकर आयोग को दिया ज्ञापन

इंदौर। असिस्टेंट प्रोफेसर (सहा. प्राध्यापक) परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को अभ्यर्थी एमपीपीएससी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपने की इच्छा जताई। जिसके बाद कार्यालय के गेट पर ही अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के जरिए अपनी मांगें विभाग […]