मंडला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी डॉ. केसी सरोते के निर्देशन में एवं विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले के बीजाडांडी ब्लॉक मे 100 दिवसीय नि:क्षय अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में टीबी रोग के बचाव के बारे मे सभी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में बीजाडांडी ब्लॉक के ग्राम टिकरिया में चौपाल के बीच पहुंचकर सीएचओ डॉ. महेंद्र बुंदेला ने ग्रामीणो को टीबी रोग के बारे में जानकारी दी।
डॉ. महेंद्र बुंदेला ने टीबी के रोकथाम, बचाव एवं लक्षण के बारे में ग्रामीणो को विस्तार से बताया।
उन्होंने आगे बताया कि 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, वजन कम होना, वृद्ध जन मधुमेह, उच्चरक्तचाप के रोगियों मे टीबी होने की सम्भावना अधिक होती है।
इस दौरान टीबी रोग के लक्षण वाले ग्रामीणो की त्वरित स्क्रीनिंग की गई।

