आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली, न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई।
जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत पारिवारिक पेंशन के दायरे को बढ़ाया गया है। अब तलाकशुदा पुत्री को भी पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा। केंद्र सरकार के पेंशन नियमों को राज्य के नए नियमों में समाहित कर अनुमोदन किया गया है।
मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि धरती आवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 63 हजार अविद्युतिकृत घरों और 650 शासकीय संस्थानों को चिन्हित किया गया था। इनके विद्युतीकरण के लिए 366 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।
वहीं, ऑफ-ग्रिड व्यवस्था के जरिए करीब 8,500 घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
इसके अलावा उच्च न्यायालयों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा अवधि पांच वर्ष बढ़ाने का निर्णय, आहार अनुदान योजना, सीएम राइज विद्यालय योजना, एकीकृत छात्रावास योजना, आवास सहायता योजना, फीस क्षतिपूर्ति योजना, विदेश अध्ययन योजना और मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना सहित कई योजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट बैठक से पहले सीएम के द्वारा दी गई जानकारी देते चैतन्य कश्यप बताया कि 18 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह विकासोन्मुखी बजट होगा। 16 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार अब तक करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतार चुकी है।

 

Next Post

नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ से एक महिला की मौत, सात घायल

ग्वालियर। जिले के डबरा में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब […]