भागवत कथा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं के गले से सोने की चेन हुए गायब

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में भागवत कथा सुनने पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं के गले से कुल चार तोला वजनी सोने की चेन चोरी हो गईं। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब दो लाख है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसके पहले भी इसी इलाके में धार्मिक कथा आयोजन के दौरान महिलाओं की गले से चेन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है।
पिपलानी पुलिस के मुताबिक अजय कुमार सक्सेना (54) मुखर्जी नगर जिला रायसेन में रहते हैं और वकील हैं।
अजय ने पुलिस के बताया कि बताया कि उनके रिश्तेदार ने पिछले दिनों आजाद नगर, रत्नागिरी बायपास मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में भागवत कथा का आयोजन कराया था। 24 फरवरी को उनकी मां सुधा सक्सेना (72) और मामी गीता सक्सेना (65) भागवत कथा में शामिल हुई थीं। शाम करीब छह बजे आरती के समय कथा स्थल में काफी भीड़भाड़ थी, तभी किसी ने उनकी मां और मामी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। सुधा के गले में ढाई तोला और गीता के गले में डेढ़ तोला वजनी चेन थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Next Post

बड़वाले महादेव मंदिर से निकली भगवान शिव की भव्य बारात, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने खींचा रथ

भोपाल। राजधानी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अल सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। लोग पूर्ण श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक कर रहे हैं। इस मौके पर तमाम मंदिरों में […]