नये कानून के प्रचार के लिए सिविल लाइन थाने में आयोजित किया गया कार्यक्रम

जबलपुर। 01 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू होने वाले नये कानून भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में सिविल लाइन थाना परिसर में नये कानून को लेकर जन संवाद एवं जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन थाना एवं अजाक थाना के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं थाना सिविल लाइन तथा अजाक थाने के पुलिस कर्मी शामिल हुए।
इस दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज एवं अजाक थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी द्वारा नये कानूनो के बारे में विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराया गया।

 

Next Post

गर्मी में बिजली का उपभोग 40 फीसदी तक बढ़ा, उपभोक्ता बढ़े बिल से हो रहे परेशान

इंदौर। जून माह में नागरिकों के घरों में बिजली बिल पहुंचने के बाद अब शिकायतें भी बढ़ गई है। ज्यादातर उपभोक्ता बिजली कंपनी पर अधिक बिल भेजने की शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को संदेह है कि बिजली कंपनी ने टैरिफ दरें बढ़ा दी है या फिर गलती से ज्यादा […]