पांच वर्षीय मासूम को घर में बुलाकर दुष्कर्म, चिल्लाई तो हुआ घटना का खुलासा

रतलाम। जावरा तहसील में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
घटना रविवार शाम की है। मासूम अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी 42 वर्षीय शाकिर उसे बहाने से अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर घटना का खुलासा हुआ।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
रात में मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जावरा जिला अस्पताल लाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शाकिर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
बताया गया है कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

 

Next Post

बेटा' कहकर समझाने की कोशिश करने पर 35 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया। पुलिस […]