शिवपुरी। जिले में बदरवास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग सड़क पर फिका गए। एक का शव झाड़ियों में मिला। तीन लोग गंभीर घायल हैं। हादसा बदरवास कस्बे के बायपास पर सोमवार रात करीब 2 बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के रहने वाले प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के रहने वाले शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत गौर, कल्याण केवट और एक अन्य कार गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। बायपास पर कार डिवाइडर से टकरा गई। शिवजी और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह गोलू का शव झाड़ियों में मिला।
चार घायलों को गुना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर शिवपुरी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

