बाण सागर डैम में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिवार और गांव में शोक की लहर

DR. SUMIT SENDRAM

उमरिया। शनिवार दोपहर उल्टी पड़ी नाव पर से फिसलकर बाण सागर डैम में गिरे दो मासूमों की मौत हो गई। रविवाद की सुबह दोनाें बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चों में मझोखर के रहने वाले अरुण कुमार लोनी की 4 वर्षीय बेटी और सममित लोनी का 6 वर्षीय बेटा है।
इंदवार पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों मासूम बाणसागर डैम के लोनी घाट पर निस्तार के लिए गए थे। घटना स्थल लोनी घाट पर एक नाव उल्टी पड़ी हुई थी। डैम के बिल्कुल किनारे पर पड़ी इस उल्टी नाव पर बच्चे जिज्ञासावस चढ़ गए। उल्टी पड़ी हुई नाव पर काई जमी थी, जिस वजह से दोनों मासूम फिसल गए और गहरे बाणसागर डैम में गिर गए।
दुर्भाग्यवश इस घटना की जानकारी तत्काल गांव वालों को नही मिल सकी। बाद में जब इसकी जानकारी मिली तो मासूमो ने दम तोड़ दिया था। हृदय विदारक हुई इस घटना में दो अलग-अलग परिवारों के मासूमों की मौत हुई है। घटना के बाद से ही गांव में शोक व्याप्त है, परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंदवार पुलिस इस मामले में मर्ग कायमी कर पूरे घटना की विवेचना में जुटी है।

 

Next Post

मरीज को लेकर यूपी जा रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे मे चार लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

सिवनी। जिले के धूमा थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह चार लोगों की मौत हो गई है। पांच घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया है। नेशनल हाईवे में धारपाठा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस वाहन […]