भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार एंबुलेंस दो बाइको से टकराई, तीन की मौत

सिवनी। शुक्रवार दोपहर छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी दो लोग घायल हैं।
हादसा सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव के पुलिया के पास करीब दोपहर लगभग एक बजे हुआ। जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक एंबुलेंस सवार की भी मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक दो बाइक लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे, जबकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। अनियंत्रित एंबुलेंस ने दोनो बाइको में टक्कर मारी।
मौके पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार दोनों मृतक भाई हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान केवलारी थाना क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय निहाल यादव (एंबुलेंस चालक), जमुनिया कारीरात में रहने वाले गजेंद्र (24) और बबलू (27) के रूप में हुई। दोनों भाई हैं। अभी घायलों के नाम पता नहीं चले हैं।
लोगो ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां एक पुलिया है, उसके नीचे से नहर निकली है। पुलिया पर बड़ा से गड्‌ढा है। इसके कारण ही दोनों गाड़ियों का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।

 

Next Post

हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ग्रामीणो का लगा मजमा

उज्जैन। इलेक्ट्रिक बाइंडिंग का कार्य करने वाले का बेटा हेलिकॉप्टर में बैठकर दुल्हन लेने महिदपुर पहुंचा। हेलिकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीण इस अनोखी शादी में शामिल हुए तो सबकी निगाहें हेलिकॉप्टर पर रही। बारात ले जाने के लिए दूल्हे के पिता 11 लाख रुपए खर्च […]