राजधानी में ‘योग संगम’ का आयोजन, पीएम मोदी के संदेश के साथ सीएम मोहन यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अटल पथ पर राज्य स्तरीय ‘योग संगम’ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास भी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रसारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए अटल पथ पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और जनसामान्य ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में योग किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद वी.डी. शर्मा तथा आलोक शर्मा मौजूद रहे।

 

Next Post

मिड डे मील में घोटाला, प्रधान पाठक की बहन के खाते में जमा हो रहा था रसोईया का वेतन

बालाघाट। जिले के जनपद शिक्षा केंद्र परसवाड़ा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दलवाड़ा में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया सीता बाई तेकाम को 11 माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला हैं। मामले की शिकायत शिक्षा विभाग, जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी के […]