इंदौर। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के सहा. प्रबंधक कनीराम मंडलोई के ठिकानों पर छापा मारा। छापे की यह कार्यवाही मानपुर और धार के साथ एक साथ पांच स्थानों पर हुई।
जांच के दौरान सहा. प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दे कि कनीराम मंडलोई और इनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को मिली थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम जांच के लिए इनके ठिकानों पर पहुंची है।

