अपने हाथों से राखी बनाकर नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। नर्मदांचल विद्यापीठ की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की सभी प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई राखियाँ लेकर शहपुरा थाना पहुंची।
छात्राओं ने थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बाँधी और उनकी सुरक्षा सेवा के प्रति आभार प्रकट किया।
यह एक भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण था, जहाँ बच्चों ने अपने रचनात्मकता और स्नेह से पुलिसकर्मियों का सम्मान किया।
जिसके बाद छात्राए सरकारी अस्पताल भी पहुंची, जहाँ उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों तथा अस्पतालकर्मियों को राखी बाँधी और उनके सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सभी छात्राओं ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भी अवलोकन किया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
इस प्रकार का आयोजन बच्चों में संवेदनशीलता, समाज सेवा और संस्कृति के प्रति प्रेम जागृत करने हेतु एक सराहनीय प्रयास रहा।

 

Next Post

तीन नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात घर में घुसकर किया लूटपाट, महिला के जेवर सहित बच्चों के गुल्लक में जमा रूपए भी लूटकर भागे

खंडवा। ओंकारेश्वर के मांधाता थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 3:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक महिला के घर में घुसे और लूट करने लगे। महिला की नींद खुली तो बदमाशों ने उसके कंधे पर धारदार हथियार रखकर बच्चों […]