बेकाबू बाइक ट्रेलर के नीचे समाई, बड़ा हादसा टला

DR. SUMIT SENDRAM

सिंगरौली। परसौना पुलिस चौकी क्षेत्र के एक बाईक सवार युवक अनियंत्रित गति से जा रहा था, तभी अचानक सामने से आ रहे कोल ट्रेलर वाहन के चपेट में आ गया।
गनिमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन ट्रेलर कोरियर वाहन आईसर ट्रैक्टर से टकरा गया। जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार रमाशंकर साकेत गदसा से नौगई की ओर जा रहा था कि बेकाबू मोटरसाइकिल एक कोल वाहन के नीचे समा गई। जिसमें चालक को मामूली चोटे आई। लेकिन दोनों बड़े वाहन आपस में टकरा गये। चालको को भी चोटे आई हैं।

 

Next Post

मऊगंज कलेक्टर एवं एसपी का जडकुड दौरा, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर सख्ती, कारोबारियों में मचा हड़कंप

मऊगंज। जिले के कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने हनुमना जनपद के अंतर्गत आने वाले जडकुड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। यह दौरा उस समय किया गया जब प्रशासन को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि पिपराही से जडकुड मार्ग के माध्यम से अवैध रूप से […]